पुस्तकालय डिग्री-डिप्लाेमा धारकाें ने रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर दिया धरना, साैंपा मांगपत्र

पुस्तकालय डिग्री-डिप्लाेमा धारकाें ने रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर दिया धरना, साैंपा मांगपत्र

पुस्तकालय डिग्री-डिप्लाेमा धारकाें ने रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर दिया धरना, साैंपा मांगपत्र

लखनऊ, 12 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ के आह्वान पर साेमवार काे पुस्तकालय डिग्री-डिप्लाेमा धारक युवकाें ने उप्र अधीनस्थ सेवा आयोग के गाेमती नगर स्थित कार्यालय पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियाें की मांग है कि उप्र लोक सेवा आयोग, उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग समेत विभिन्न स्वशासी संस्थानों, निगमों आदि में पुस्तकालयाध्यक्षों, सहायक आचार्य पुस्तकालय, उप पुस्तकालयाध्यक्षों, सहायक पुस्तकालयाध्यक्षों, सूचीकार, वर्गीकार, तकनीकी सहायक (पुस्तकालय) पुस्तकालय सहायक, बुक लिफ्टर आदि रिक्त पदों को भरा जाए। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबाेधित मांगपत्र भी साैंपा।

पुस्तकालय विज्ञान प्रशिक्षित बेरोजगार युवकों/युवतियों ने रिक्त पदों पर नियुक्ति के समर्थन में आज उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ के आह्वान पर धरना दिया। इस अवसर पर प्रस्तुत मांग पत्र की प्रमुख मांगाें में पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक, पुस्तकालय विज्ञान में डिप्लोमाधारी (दो वर्षीय पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान डिप्लोमा) एवं पुस्तकालय विज्ञान में परास्नातक तथा नेट एवं पीएचडी डिग्री धारक युवकों की सरकार के अधीन विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की जाए। साथ ही जहां-जहां मानक अनुसार पद सृजित नहीं है वहां पर पद सृजित कर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने, पुस्तकालय विज्ञान प्रमाण-पत्र (प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम जो परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज द्वारा इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण छात्रों के लिए संचालित है) उत्तीर्ण बेरोजगारों काे पंचायती राज विभाग द्वारा गांव सभाओं में स्थित डिजिटल लाइब्रेरी में विभिन्न विभागों में नियुक्त शिक्षा मित्र, किसान मित्र आदि की तरह ही पुस्तकालय मित्र के रूप में नियुक्त करने, राजकीय महाविद्यालयों, अनुदानित महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों को भरना/पदों का सृजन करना/महाविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्षों की सेवा नियमावली तैयार करने, इंजीनियरिंग संस्थानों (डिप्लोमा डिग्री/तकनीकी विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों को भरना/पदों का सृजन करना, कृषि व अन्य शैक्षिक संस्थानों में रिक्त पदों को भरना/पद सृजन करने, माध्यमिक शिक्षा में राजकीय जिला पुस्तकालयों में रिक्त पदों को भरना, जिला पुस्तकालयाध्यक्षों की सेवा नियमावली तैयार करने, माध्यमिक शिक्षा अन्तर्गत राजकीय एवं अनुदानित विद्यालयों में रिक्त पदों को भरना और पद सृजित करना, इण्टरमीडिएट विद्यालयों के पुस्तकालयों में पुस्तकालय लिपिक की शैक्षिक योग्यता में पुस्तकालय विज्ञान अनिवार्य करने और चिकित्सा महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों/चिकित्सालयों में रिक्त पदों को भरना/ पद सृजित करना आदि हैं।

संघ के महामंत्री विनाेद कुमार मिश्र ने बताया कि इसके अलावा मांगपत्र में बेसिक शिक्षा अन्तर्गत/डायट के पुस्तकालयों में रिक्त पदों को भरना/पद सृजित करने, पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में स्थापित डिजिटल पुस्तकालयों हेतु पद सृजित कर नियुक्तियां करना/ अन्य विभागों जैसे- शिक्षा, कृषि, आदि की भांति ही ग्रामीण पुस्तकालयों में शिक्षा मित्र की नियुक्ति करने, विभिन्न निदेशालयों/प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों को भरना/पद सृजित करने और राजकीय निगमों अन्तर्गत रिक्त पदों को भरना/पद सृजित करने की भी मांगें शामिल हैं। उन्हाेंने बताया कि सरकार से अपेक्षा है कि इन मांगाें पर कार्यवाही करे ताकि डिग्रीधारी युवकाें काे नाैकरी मिले।