इनर व्हील क्लब लगातार सामाजिक कार्यों में निभा रहा है सक्रिय भूमिका : अनिता जैन

इनर व्हील क्लब लगातार सामाजिक कार्यों में निभा रहा है सक्रिय भूमिका : अनिता जैन

इनर व्हील क्लब लगातार सामाजिक कार्यों में निभा रहा है सक्रिय भूमिका : अनिता जैन

कानपुर, 15 जुलाई  महिला सशक्तिकरण के साथ गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए संस्था पहले की तरह लगातार कार्य करती रहेगी। शिक्षा, विवाह और समाजसेवा से जुड़े हर अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। यह बातें बुधवार को इनर व्हील क्लब ऑफ कानपुर वेस्ट की नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिता जैन ने 56वें अधिष्ठान एवं कॉलर एक्सचेंज समारोह में कहीं।

अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था इनर व्हील क्लब ऑफ कानपुर वेस्ट का 56वां अधिष्ठान एवं कॉलर एक्सचेंज समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. मनीषा बाजपेयी की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष नीलम धवन ने अध्यक्ष पद का दायित्व अनिता जैन को सौंपा। अनिता जैन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करने के बाद संस्था की नई जिम्मेदारी संभाली।

अनिता जैन ने कहा कि इनर व्हील क्लब लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था गरीब और असहाय लोगों की आर्थिक सहायता, जरूरतमंद बेटियों के विवाह, शिक्षा तथा अन्य सामाजिक कार्यों में निरंतर योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के रूप में उनका प्रयास रहेगा कि संस्था की सभी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाए।

उन्होंने बताया कि वह एक महिला होने के नाते महिला सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकता बनाएंगी और सरकार की महिला कल्याण संबंधी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने बताया कि क्लब में करीब 120 महिला सदस्य हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवा की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं।

समारोह में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी आरती मेहरोत्रा, डिस्ट्रिक्ट एडिटर निर्मला सिंह, पीडीसी संध्या गुप्ता, क्लब सचिव पाली सेठ, कोषाध्यक्ष स्मृति रस्तोगी, आईएसओ सुनीता जैन, एडिटर रश्मि टंडन, सीमा सचदेव, रुचि सेठ, नम्रता मेहता, निधि, नीना सहित बड़ी संख्या में सदस्याएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में गणेश वंदना की प्रस्तुति आकृति जैन ने दी।