गोरखपुर-गोण्डा रेलखंड में गैर-इंटरलॉकिंग कार्य, 24 से 27 सितंबर तक कई ट्रेनों के बदले मार्ग
कई ट्रेनों के निर्धारित ठहराव भी रहेंगे निरस्त, कुछ गाड़ियों के समय में बदलाव और नियमन; यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की अपडेटेड स्थिति जांचने की सलाह।
प्रयागराज, 22 सितंबर । पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-गोण्डा रेलखंड में स्वचालित सिग्नलिंग कार्य के लिए गैर-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते 24 से 27 सितंबर के बीच कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन और नियमन किया गया है, जबकि कई स्टेशनों पर कुछ गाड़ियों का ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
गाड़ी संख्या 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर 26 सितंबर को गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी। इसके कारण मसकनवां, बभनान, बस्ती और खलीलाबाद में ठहराव नहीं होगा। 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर 24 सितंबर को बाराबंकी-गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर मार्ग से चलेगी और अयोध्या कैंट, अयोध्या, मनकापुर व बस्ती में नहीं रुकेगी।
27 सितंबर को मनकापुर-गोण्डा-बाराबंकी मार्ग से चलेगी और अयोध्या में ठहराव नहीं होगा। इसके अलावा 12565 दरभंगा-नई दिल्ली, 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी, 07075 हैदराबाद-गोरखपुर, 19726 दरभंगा-खातीपुरा, 12556 बठिंडा-गोरखपुर और 12511 गोरखपुर-तिरुवनंतपुरम का भी मार्ग बदला गया है। इन ट्रेनों के कुछ निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव निरस्त रहेंगे।
02563 बरौनी-नई दिल्ली, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा और 02564 नई दिल्ली-बरौनी को छपरा-औंड़िहार-बनारस-प्रयागराज-कानपुर के रास्ते चलाया जाएगा। इन ट्रेनों का सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और ऐशबाग में ठहराव नहीं होगा। 15707 कटिहार-अमृतसर भी 25 सितंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी और कई स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
समय में भी बदलाव
07076 गोरखपुर-हैदराबाद को 27 सितंबर को गोरखपुर से 150 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा। वहीं 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी को विभिन्न रेल क्षेत्रों में नियमन के कारण निर्धारित समय से नियंत्रित किया जाएगा।
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि गैर-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित परिचालन को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
उन्होंने यात्रियों से अपील की कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन के मार्ग, ठहराव और समय की नवीनतम जानकारी रेलवे की आधिकारिक व्यवस्था से अवश्य प्राप्त कर लें।
मसकनवां और स्वामीनारायण छपिया में भी ठहराव निरस्त
19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी का 26 और 27 सितंबर को स्वामीनारायण छपिया स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा, जबकि 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस का 26 सितंबर को ठहराव निरस्त रहेगा।
मसकनवां स्टेशन पर 26 और 27 सितंबर को 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल, 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, 22538 कुशीनगर सुपरफास्ट, 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल, 19037 अवध एक्सप्रेस, 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट, 15110 मथुरा-छपरा, 22537 कुशीनगर सुपरफास्ट, 19038 अवध एक्सप्रेस और 55031 गोरखपुर-गोण्डा पैसेंजर का निर्धारित ठहराव निरस्त रहेगा।