भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.मांडवी सिंह का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा
भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.मांडवी सिंह का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा
लखनऊ, 24 जुलाई । भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा दिया गया है। विश्वविद्यालय की कुलाधिपति और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में नियमित कुलपति की नियुक्ति में समय लगने की संभावना है, इसलिए कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय अधिनियम 2022 की धारा 11 (10) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रो. मांडवी सिंह कुलपति भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ को पुन: नए कुलपति के नियुक्त होने,छह माह की अवधि अथवा अग्रिम आदेशों तक, जो भी पहले हो, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति पद के दायित्वों के निर्वहन हेतु नियुक्त किया है। यह आदेश 23 जुलाई काे जारी किया गया है।