सावन पूर्णिमा पर सरयू तट पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

सावन पूर्णिमा पर सरयू तट पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

सावन पूर्णिमा पर सरयू तट पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

अयोध्या, 28 अगस्त । सावन पूर्णिमा पर सरयू स्नान करने के बाद नागेश्वरनाथ मंदिर में भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए सावन मास के अंतिम दिन सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर्व पर अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई और स्नान-दान किया।

सरयू स्नान के बाद श्रद्धालु प्राचीन प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं को टोली बनाकर नागेश्वरनाथ मंदिर की ओर भेजा।

श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से मंदिर पहुंचाकर सुविधापूर्वक जलाभिषेक कराया गया।

प्रबंधक सभापति तिवारी व सह प्रबंधक प्रभाकर द्विवेदी ने बताया कि नागेश्वरनाथ मंदिर की स्थापना महाराज कुश ने की थी, जिससे यह मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है।

सावन पूर्णिमा के साथ ही अयोध्या में चल रहे सावन मेले का भी आज समापन हो रहा है।

सावन मेले के दौरान जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए थे।

श्रद्धालुओं ने सावन के धार्मिक महत्व को बताते हुए कहा कि अयोध्या पहुंचकर सरयू स्नान, नागेश्वरनाथ में जलाभिषेक और रामलला-हनुमानगढ़ी के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

श्रद्धालुओं ने कहा कि वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि सावन के अंतिम दिन अयोध्या में पूजा-अर्चना कर रहे हैं और सकुशल सावन मेले का समापन हो रहा है।