Ayodhya Kalash Yatra: 10 अक्टूबर को संत तुलसीदास घाट से निकलेगी 26वीं कलश यात्रा

दोपहर 3:30 बजे शुरू होगी यात्रा, श्री तिवारी मंदिर पर मेयर महंत गिरीशपति त्रिपाठी करेंगे आरती और पुष्पवर्षा; दुर्गा पूजा समितियों की समस्याओं पर भी हुई चर्चा

Ayodhya Kalash Yatra: 10 अक्टूबर को संत तुलसीदास घाट से निकलेगी 26वीं कलश यात्रा

लखनऊ, 08 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के नेतृत्व में गुरूवार को ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगाते हुए सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से मार्च निकाला।

माल एवेन्यू चैराहे से आगे बढ़ने पर लालबहादुर शास्त्री मार्ग से पहले सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास भारी संख्या में पुलिस बल द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेसजनों को रोका गया जहां से आगे बढ़ने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का मुक्की हुई, जहां पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेसजनों के साथ सड़क पर बैठ गयीं।

इसके उपरान्त सड़क पर नारेबाजी कर रहे कांग्रेसजनों को पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर बस में भरकर इको गार्डेन ले जाया गया।

आराधना मिश्रा मोना ने इस मौके पर कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह आन्दोलन जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तब तक यह आन्दोलन चलता रहेगा। इस देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है।

शांति मार्च में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व विधायक इन्दल रावत, शिव पाण्डेय, डाॅ0 प्रमोद पाण्डेय, जिलाध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष उत्तरी अमित श्रीवास्तव त्यागी, शहर अध्यक्ष दक्षिणी डा0 शहजाद आलम, डाॅ0 विनोद चन्द्रा, डा0 अमित राय, वीरेन्द्र मदान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।