उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, काशी की पुण्य धरा पर आना बताया गौरवपूर्ण व सुखद अनुभव

वाराणसी, 23 जून । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। धामी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए वाराणसी पहुंचे थे, और उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद, उन्होंने काशी की पुण्य धरा पर आने को अत्यंत गौरवपूर्ण और सुखद अनुभव बताया।

कड़ी सुरक्षा के बीच श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने बाबा कालभैरव के मंदिर में भी विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी में आना हमेशा सुखद होता है और उनका आशीर्वाद हम सभी को मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से काशी आना एक विशेष अनुभव है।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद (चार राज्यों की परिषद) की बैठक में भाग लेने के लिए वे यहां आए हैं। इस बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में सभी राज्यों का योगदान और राज्य तथा क्षेत्रीय हितों से जुड़े अनेक विषय शामिल हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बैठक राज्यों के विकास और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।