केन्द्रीय बजट 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला : डॉ केके मिश्रा
केन्द्रीय बजट 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला : डॉ केके मिश्रा
मुरादाबाद, 18 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुरादाबाद महानगर की देहात विधानसभा में बुधवार को केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर "बजट परिचर्चा" का आयोजन नबीनगर स्थित मंडल कार्यालय पर किया गया। परिचर्चा में मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ केके मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में प्रस्तुत किया गया बजट 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण है।
डॉ केके मिश्रा ने आगे कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से प्रस्तुत बजट मुख्य रूप से युवा, महिला, किसान, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और गरीबों के सशक्तिकरण पर केंद्रित है। यह बजट ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचे और रोजगार सृजन को बढ़ावा देगा। साथ ही उत्तर प्रदेश के विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला बजट है। यह बजट राज्य को इंफ्रास्ट्रक्चर उद्योग, कृषि और युवाओं का ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर उपाध्यक्ष दिनेश सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का यह बजट समावेशी विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह बजट सर्व समाज का बजट है। बजट में स्वास्थ्य सेवा का बहुत ध्यान रखा गया है। इस बजट में स्वास्थ्य से संबंधित 36 जीवन रक्षक दवाओं जैसे कैंसर और गंभीर बीमारियों में उपयोग होने वाली दवाओं को सीमा शुल्क से छूट दी गई है। संचालन कार्यक्रम संयोजक राहुल शर्मा ने किया।
बजट चौपाल में सह संयोजक नवदीप टंडन, पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, प्रांतीय परिषद सदस्य निमित जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता सहित विशाल त्यागी, सुनीता शर्मा, शम्मी भटनागर, अजय वर्मा, राजदीपक शर्मा, शशि किरण, मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति, सोमपाल सिंह, विशाल रस्तौगी, वीरपाल सिंह, संजय कुमार, मयंक कश्यप, पार्षद पंकज शर्मा, शीतल रानी, टीटू सैनी, दिनेश गोला, क्षमा अग्रवाल, मीना सक्सेना, नमिता सक्सेना, सुनीता सक्सैना, निर्वेश भटनागर आदि रहे।