सोशल मीडिया के दौर में पुस्तकों से जुड़ाव और भी अधिक आवश्यक : रमेश प्रसाद गुप्ता
सोशल मीडिया के दौर में पुस्तकों से जुड़ाव और भी अधिक आवश्यक : रमेश प्रसाद गुप्ता
मुरादाबाद, 18 फरवरी । उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद महानगर में कांठ रोड स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में दो दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारम्भ बुधवार को हुआ। मेले का शुभारंभ पीएसी 24वीं बटालियन के सेनानायक रमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के सोशल मीडिया के दौर में पुस्तकों से जुड़ाव और भी अधिक आवश्यक हो गया है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति सिंह ने बताया कि विद्यालय में समय-समय पर विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और उनकी शैक्षिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी उद्देश्य से दो दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न विषयों की ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि यदि बच्चे पुस्तकों से प्रेम करना सीख जाएं, तो जीवन में कभी निराशा का सामना नहीं करना पड़ेगा। पुस्तकें आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करती हैं।
इस अवसर पर रश्मि अग्रवाल, ज्योति शर्मा, मोहम्मद मोहसिन, शालिनी अग्रवाल, बकुल अग्रवाल, उषा कंडवाल, मोनिका तोमर, मीनाक्षी भटनागर, आकांक्षा शर्मा, अमृता त्यागी, अर्चना वर्मा सहित समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।