ट्रक ने माेटरसाइकिल में मारी टक्कर , छात्रा की मौत व बाइक चालक घायल

ट्रक ने माेटरसाइकिल में मारी टक्कर , छात्रा की मौत व बाइक चालक घायल

ट्रक ने माेटरसाइकिल में मारी टक्कर , छात्रा की मौत व बाइक चालक घायल

प्रयागराज, 17 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित बहरिया थाना क्षेत्र के धमौर गांव में मंगलवार को ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार बारहवीं की छात्रा की मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। हादसे में मृत छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर विवेक यादव ने बताया कि हादसे में प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के सरायगनी गांव निवासी वैष्णवी मौर्या (18 ) पुत्री शैलेन्द्र कुमार मौर्य की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है। हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान धमौर रामसिंह यादव ने बताया कि वैष्णवी मौर्या बारहवीं की परीक्षा का सेन्टर देखने के लिए अपने परिचित के साथ घर से जा रही थी। लेकिन धमौर गांव के पास ईदगाह के नजदीक एक बेकाबू ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर दिया और हादसा हो गया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल चालक को तत्काल उपचार के लिए पुलिस अस्पताल ले गई। पुलिस ने हादसे के संबंध में परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की।