युवक ने मकान की दूसरी मंजिल की छत से कूदकर दी जान

युवक ने मकान की दूसरी मंजिल की छत से कूदकर दी जान

युवक ने मकान की दूसरी मंजिल की छत से कूदकर दी जान

लखनऊ, 12 जून  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तालकटोरा थानाक्षेत्र में गुरुवार देर रात एक युवक ने मकान की दूसरी मंजिल की छत से छलांग लगा ली। उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तालकटोरा थाना प्रभारी कुलदीप दुबे ने बताया कि आलमनगर के बादशाहखेड़ा निवासी ठाकुर प्रसाद ने शुक्रवार को पुलिस को सूचित किया कि उनका पुत्र अमित लोधी (35) रात में अपने कमरे में सो रहा था। आधी रात तीन बजे अमित ने अपने मकान की दूसरी मंजिल की छत से कूद जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्राप्त तथ्यों के आधार पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का निर्धारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर किया जाएगा। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। पुलिस ने प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।