इलाहाबाद हाईकोर्ट के नवनियुक्त न्यायमूर्ति सोमवार को लेंगे शपथ

इलाहाबाद हाईकोर्ट के नवनियुक्त न्यायमूर्ति सोमवार को लेंगे शपथ

इलाहाबाद हाईकोर्ट के नवनियुक्त न्यायमूर्ति सोमवार को लेंगे शपथ

प्रयागराज, 07 सितम्बरइलाहाबाद उच्च न्यायालय में नवनियुक्त न्यायमूर्ति अमिताभ राय और न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ल का शपथ सोमवार 8 सितम्बर को होगा।

शपथ समारोह मुख्य न्यायाधीश के न्याय कक्ष में पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू होगा। समारोह में सभी न्यायमूर्तिगण, न्यायिक अधिकारी, परिवारीजन व अधिवक्ता मौजूद रहेंगे। समारोह का सर्किट टी वी के जरिए मार्बल हाल में सजीव प्रसारण की भी व्यवस्था की जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह के चलते अदालतें पौने 11 बजे से बैठेंगी।

शपथ लेने के बाद 160 जजों वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के अलावा न्यायाधीशों की कुल संख्या 86 हो जाएगी। अधिवक्ता अमिताभ राय व अधिवक्ता राजीव लोचन शुक्ल के नामों की सिफारिश गत 25 मार्च काे सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की थी