मुख्यमंत्री ने स्वामी ब्रह्मानंद की प्रतिमा व समाधिस्थल पर  पुष्प अर्पित कर किया नमन

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, चाबी, प्रमाण पत्र, लैपटॉप आदि प्रदान किया

मुख्यमंत्री ने स्वामी ब्रह्मानंद की प्रतिमा व समाधिस्थल पर  पुष्प अर्पित कर किया नमन

हमीरपुर, 21 जून । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को स्वामी ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज में स्वामी ब्रह्मानंद की प्रतिमा व समाधिस्थल पर पुष्प अर्पित किए। सीएम ने कार्यक्रम के मंच पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, चाबी, प्रमाण आदि प्रदान किया।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी

कृष्ण कुमार-मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 10 लाख का चेक

चंद्रभान- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 2 लाख का चेक

सुशीला-2 हजार रुपये का चेक

वर्षा-जननी सुरक्षा योजना के तहत 1 हजार का चेक

पूनम-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 5 हजार का चेक

कमलेश कुमारी-मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 1.20 लाख का चेक

प्रीति राजपूत/नीलू वर्मा- उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 105 स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल के तहत 6.30 करोड़ से अधिक का चेक

संगीता- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख का चेक

पवन कुमारी- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की चाबी

भगवती सोनी- आयुष्मान कार्ड

श्यामबाबू- ओडीओपी के तहत टूल किट

आयुष- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लैपटॉप।