नोएडा जिला अस्पताल से किशोरी लापता, तलाश में जुटी पुलिस

नोएडा जिला अस्पताल से किशोरी लापता, तलाश में जुटी पुलिस

नोएडा जिला अस्पताल से किशोरी लापता, तलाश में जुटी पुलिस

गौतमबुद्ध नगर, 29 सितंबर नोएडा के थाना सेक्टर 39 में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जिला अस्पताल में वह अल्ट्रासाउंड करवाने आई थी, जहां से उसकी 11 वर्षीय बेटी लापता हो गई है।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने साेमवार काे बताया कि सलारपुर गांव निवासी विनीता पत्नी कुलदीप ने बीती रात रविवार को थाने में तहरीर दी कि वह शनिवार को सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ अल्ट्रासाउंड करवाने गई थी। जहां उसने अपनी बेटी को एक बेंच पर बैठा दिया और वह अल्ट्रासाउंड करवाने चली गई। जब वह बाहर आई ताे बेटी बेंच पर नहीं थी। उसने बेटी की काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। पीड़ित महिला के अनुसार उसकी बेटी के पास एक मोबाइल फोन भी था। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की कई टीमाें काे बच्ची की तलाश में लगाया गया है।