देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में सरदार पटेल का अहम याेगदान : डॉ. आरके वर्मा
देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में सरदार पटेल का अहम याेगदान : डॉ. आरके वर्मा
प्रयागराज, 31 अक्टूबर। सरदार पटेल ने किसानों के हितों के लिए आजीवन संघर्ष किया। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनका ऐतिहासिक योगदान रहा। राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। लेकिन आज किसानों के साथ अन्याय करने और आपसी भाईचारे को प्रभावित करने वाली ताकतें उनकी जयंती मनाकर केवल दिखावा कर रही हैं।
यह बात शनिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर प्रयागराज के शहर पश्चिमी विधानसभा के सल्लाहपुर स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतापगढ़ के विधायक डॉ आरके वर्मा ने कहा। इस मौके पर एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा देश की तरक्की देश के अमन चैन और भाई चारा को बिगाड़ कर हासिल नहीं की जा सकती है. इसके लिए प्रेम, दया, अपना पन के साथ पीड़ितों, दुःखियों, अपमानित लोंगो मुसीबतों को हल करने के सार्थक प्रयास करने होंगे। समाजवादी पार्टी इस दिशा में काम कर रही है,जबकि भाजपाई सिर्फ थोथे नारे और दिखावा करते हैं।
इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉ आर के वर्मा, डॉ मान सिंह यादव, पूर्व विधायक राधेश्याम पटेल,महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महासचिव रविंन्द्र यादव,यमुनापार महसचिव इंजी जगदीश यादव,संदीप यादव,रमाकांत सिंह पटेल, तारिक सईद अज्जू, मयंक यादव जोंटी, रवि मिश्रा, नेपाल पटेल, प्रीतम सिंह, शम्भू नाथ, मानसिंह, दीपक पटेल आदि सहित सैकड़ों की संख्या में नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।