राज्यकर विभाग के खण्ड कार्यालयों का पुनर्गठन: करदाताओं के लिए नई व्यवस्था 1 जुलाई से

लखनऊ, 30 जून उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग ने करदाताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश में कार्यरत खण्ड कार्यालयों का पुनर्गठन किया है। यह पुनर्गठन 1 जुलाई से प्रभावी होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी राज्यकर आयुक्त नितिन बंसल ने दी।

राज्यकर आयुक्त नितिन बंसल ने बताया कि खण्ड कार्यालयों के पुनर्गठन के परिणामस्वरूप नए खण्ड अस्तित्व में आए हैं, जिनके भौगोलिक क्षेत्र पूर्व के खण्डों से भिन्न हैं। उन्होंने करदाताओं को सलाह दी कि वे अपने से संबंधित क्षेत्राधिकार वाले नए खण्डों के बारे में विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट comtax.up.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं। वेबसाइट पर नए खण्डों के क्षेत्राधिकार और संपर्क विवरण उपलब्ध कराए गए हैं।

खण्डों के पुनर्गठन के कारण करदाताओं को अनुपालन संबंधी किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। सभी जोनल अपर आयुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जोन और जनपद में हेल्पडेस्क स्थापित करें। ये हेल्पडेस्क करदाताओं को नए क्षेत्राधिकारों को समझने और अनुपालन संबंधी समस्याओं का समाधान करने में मदद करेंगे। व्यापारी किसी भी कठिनाई की स्थिति में इन हेल्प डेस्क से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। विभाग का लक्ष्य है कि पुनर्गठन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो और करदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

राज्यकर विभाग के खण्ड कार्यालयों का पुनर्गठन: करदाताओं के लिए नई व्यवस्था 1 जुलाई से

लखनऊ, 30 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग ने करदाताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश में कार्यरत खण्ड कार्यालयों का पुनर्गठन किया है। यह पुनर्गठन 1 जुलाई से प्रभावी होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी राज्यकर आयुक्त नितिन बंसल ने दी।