प्रयागराज: रेस्टोरेंट में बमबारी करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक को लगी गोली

प्रयागराज: रेस्टोरेंट में बमबारी करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक को लगी गोली

प्रयागराज: रेस्टोरेंट में बमबारी करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक को लगी गोली

प्रयागराज, 20 जून: खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला इलाके में शुक्रवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में मोटरसाइकिल पर सवार एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी नगर के पुलिस उपायुक्त अभिषेक भारती ने दी।

पुलिस उपायुक्त अभिषेक भारती ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए बदमाश से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अब्दुल्ला बताया। अब्दुल्ला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गिरफ्तार किए गए उसके साथी ने अपना नाम भानुप्रताप बताया है। पुलिस टीम ने बदमाशों के पास से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि खुल्दाबाद के अटाला मोहल्ले में स्थित एक रेस्टोरेंट पर बमबारी इन्हीं दोनों अपराधियों ने की थी। पुलिस टीम भानुप्रताप से अभी पूछताछ कर रही है ताकि बमबारी के पीछे के मकसद और अन्य संभावित साथियों के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।