रामलीला और दुर्गा पूजा में बिछड़े 94 बच्चों को तलाश कर पुलिस ने परिजनाें काे साैंपा

रामलीला और दुर्गा पूजा में बिछड़े 94 बच्चों को तलाश कर पुलिस ने परिजनाें काे साैंपा

रामलीला और दुर्गा पूजा में बिछड़े 94 बच्चों को तलाश कर पुलिस ने परिजनाें काे साैंपा

गौतम बुद्ध नगर, 4 अक्टूबर गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के तीनाें जाेन में बीते 10 दिनाें तक विभिन्न जगहों पर हो रही रामलीलाओं के मंचन और पुतला दहन के बीच मेले में 94 बच्चे अपने परिजनों से बिछड़ गए थे।इन सभी काे पुलिस ने सकुशल तलाश करते हुए परिजनाें के सुपुर्द किया है। बिछड़े बच्चाें काे पाकर परिजनाें के चेहरे खुशी से खिल गए और पुलिस का आभार जताया। यह जानकारी पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने शनिवार काे दी।

उन्हाेंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट के तीनों जोन नोएडा, सेंट्रल नोएडा व ग्रेटर नोएडा में दशहरा को लेकर कई आयोजन किए गए। इन स्थानों पर बड़े स्तर पर रामलीला, दशहरा व दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन हुआ। इस बीच नोएडा जोन में पांच जगह पर रामलीला और 99 जगहाें पर दुर्गा पूजा पंडाल व 8 जगहाें पर रावण दहन का आयोजन हुआ। इनमें सेक्टर 62, सेक्टर 21ए नोएडा स्टेडियम, सेक्टर 46, सेक्टर 105 स्थित महर्षि विवि के पास हुए आयोजन में लाखों की संख्या में लोग पहुंचे। मेलों में अस्थाई पुलिस चौकी बनाई गई थीं और मेला समिति की तरफ से भी कार्यालय में प्राइवेट लोगों को तैनात किया गया था। इसके बाद मेले में बिछड़े बच्चों को पुलिस की टीम ने ढूंढ कर परिजनों के सुपुर्द किया।

अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि दशहरा मेले में पुलिस की टीमों ने काफी सतर्कता से काम किया और बच्चों के परिजन से बिछड़ने की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की गई। बिछड़े बच्चों को मेला पुलिस चौकी पर लाकर घर जैसा माहौल उपलब्ध कराया गया। उसके बाद उनके परिजनों से संपर्क कर उनका सत्यापन करने के बाद उन्हें सौंपा दिया गया।