पीडीए ने 40 बीघे में की गई अवैध प्लाटिंग को किया जमींदोज

पीडीए ने 40 बीघे में की गई अवैध प्लाटिंग को किया जमींदोज

पीडीए ने 40 बीघे में की गई अवैध प्लाटिंग को किया जमींदोज

प्रयागराज, 01 जुलाई ( अवैध निर्माण एवं प्लाटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को पीडीए के प्रवर्तन टीम ने जोन 1 और उप जोन 1 बी के क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लगभग 40 बीघे जमीन हो रही अवैध निर्माण को जमीदोज कर दिया। अवैध प्लाटिंग करने वालों को चेतावनी दी गई है कि बगैर ले आउट बनाए निर्माण करेंगे तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण जोन 1 के अवर अभियन्ता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि पीडीए के जोन एक और उप जोन एक बी में की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पीडीए प्रवर्तन टीम एवं सुपरवाईजर की मौजूदगी में जीटी रोड स्थित कोइलाहा गांव में आराजी संख्या 86,87,89,88,94, 73 में अवैध रूप से अजय विशाल पुत्र ज्ञानेन्द्र, प्रमोद तिवारी पुत्र चन्द्रमौली तिवारी एवं मोहम्मद सलीम पुत्र अबरार लगभग 40 बीघे में अवैध प्लाटिंग कर रहे थे। उपरोक्त सभी लोगों को चेतावनी देते हुए जेसीबी लगाकर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।