यूपी एमएलसी चुनाव: इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट से सपा के डॉ. मान सिंह यादव विजयी घोषित

यूपी एमएलसी चुनाव: इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट से सपा के डॉ. मान सिंह यादव विजयी घोषित

यूपी एमएलसी चुनाव: इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट से सपा के डॉ. मान सिंह यादव विजयी घोषित

लखनऊ, 28 अक्टूबर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश ने विधान परिषद के 05 स्नातक व 06 शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत इलाहाबाद-झांसी स्नातक के उम्मीदवार डॉ. मान सिंह यादव (समाजवादी पार्टी) को विजयी घोषित कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव हुए हैं। इनमें अब तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी दिनेश गोयल मेरठ स्नातक क्षेत्र से, श्रीचंद शर्मा मेरठ शिक्षक क्षेत्र से, लखनऊ शिक्षक क्षेत्र से उमेश द्विवेदी, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र से डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, आगरा स्नातक क्षेत्र से मानवेंद्र सिंह विजयी घोषित किये गये हैं।

इसी प्रकार समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से, आगरा शिक्षक क्षेत्र डॉ. आकाश अग्रवाल को विजयी घोषित किया जा चुका है। वर्तमान में गोरखपुर खंड शिक्षक, लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र और वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र की मतगणना जारी हैं।