विश्व दिव्यांगता दिवस को दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, शासन ने मांगा आवेदन

विश्व दिव्यांगता दिवस को दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, शासन ने मांगा आवेदन

प्रयागराज,08 अगस्त । विश्व दिव्यांगता दिवस 3 दिसम्बर को दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए शासन ने आनलाइन आवेदन मांगा है। आवेदन करने की 11 अगस्त अन्तिम तारीख निर्धारित किया है। यह जानकारी शुक्रवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने दी है।

उन्होंने बताया कि 3 दिसम्बर को प्रत्येक वर्ष की भांति विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार देने के लिए शासन ने आनलाइन आवेदन मांगा हैं।

जाने कौन कर सकते है आवेदन

उन्होंने बताया कि निर्धारित श्रेणी अंतर्गत दक्ष दिव्यांग कर्मचारी, स्वनियोजित दिव्यांगजन, दिव्यांगजन के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था, प्रेरणा देने वाले लोगों , दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास, दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक एवं बालिका, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस, दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडियों एवं दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते है।

जाने कहा करना है आवेदन

अशोक कुमार गौतम ने बताया कि राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी एवं आवदेन पत्र का प्रारूप विभागीय वेबसाइट http://uphwd.gov.in से डाउनलोड कर प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक व्यक्तियों एवं संस्थाओं को अवगत कराना है कि उक्त श्रेणी अंतर्गत निर्धारित आवेदन पत्र पूर्ण कर दो प्रतियों में 11 अगस्त तक विकास भवन, प्रयागराज में कक्ष संख्या-13 स्थित अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में जमा कर सकते है।