उत्तर प्रदेश के छप्पन जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना
उत्तर प्रदेश के छप्पन जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना
लखनऊ/प्रयागराज, 01 जुलाई उत्तर प्रदेश के 56 जिलों में आने वाले चौबीस घंटे के दौरान मेघ गर्जन एवं अचानक तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। उप्र की राजधानी लखनऊ में दोपहर बाद शुरू हुई बारिश जारी है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग एवं उत्तर प्रदेश लखनऊ मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक प्रदेश के महोबा, हमीरपुर, जालौन, ललितपुर, झांसी, इटवा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटाह, मथुरा, औरैया , अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर, गाजियाबाद, बागपत, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, प्रतापगढ़, चित्रकूट, कौशाम्बी, अमेठी, इटावा, हाथरस, आजमगढ़,मऊ, सुलतानपुर, अम्बेडकर नगर, देवरिया, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर देहात, बाराबंकी, कन्नौज, फरुखाबाद, बहराइच, गोंडा, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।