स्पोर्ट्स एरोविकस व्यक्तिगत में केपीएस की इनाया प्रथम

स्पोर्ट्स एरोविकस व्यक्तिगत में केपीएस की इनाया प्रथम

स्पोर्ट्स एरोविकस व्यक्तिगत में केपीएस की इनाया प्रथम

मुरादाबाद, 14 अक्टूबर । एमआईटी वर्ल्ड स्कूल रामगंगा विहार मुरादाबाद में प्रोविक्स एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से चतुर्थ जिला एरोबिक्स एवं हिपहॉप प्रतियोगिता का मंगलवार को आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजुला कंबोज, मल्लिका अग्रवाल, गीतिकाडींगरा, बरखा विल्सन, नीलू सिन्हा, रिपी सिंह व मनी शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में महानगर के 8 विद्यालयों के 170 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों ने यह संदिश दिया कि ऐरोविक्स के माध्यम से भाग-दौड़ भरी जिंदगी में अपने शरीर को किस प्रकार स्वस्थ बनाया जा सकता है।

स्पोर्ट्स एरोविकस व्यक्तिगत (अंडर) में केपीएस की इनाया प्रथम रहीं। अंडर 11 में केपीएस की स्वर्णिका अंडर 14 में सेंट मैरीज को हानिया प्रथम रहीं। इसी तरह स्पोर्ट्स एरोबिक्स युगल अंडर 9 में केपीएस की स्वर्णिका और तचिषी प्रथम रहीं। अंडर 11 पुराल में एम आईटी की इशिका गुप्ता व याची चौहान, अंडर 14 में केपीएम की हिमांशी और अइजन प्रथम रहीं और युगल अंडर 17 में केपीएस की ध्वनि और आगराच्या प्रथम, अंडर 19 में सेंट मैरीन की फलक और हानिया प्रथम रहीं। स्पोर्ट्स एरोबिक्स तिकड़ों अंडर 9 में इनाया, आमना और बाया प्रथम रहीं। अंडर 11 में तन्वी, दिव्यांशी और अंशिका प्रथम रहीं।--