शिक्षा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. दीप नारायण को ‘युवा शक्ति सम्मान’
शिक्षा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. दीप नारायण को ‘युवा शक्ति सम्मान’
मीरजापुर, 25 जनवरी । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चुनार के समाजशास्त्र विभाग में कार्यरत सहायक प्रोफेसर डॉ. दीप नारायण को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा के लिए युवा शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश की काशी महानगर इकाई की ओर से प्रदान किया गया।
कर्तव्यबोध पखवारा 2026 के अंतर्गत आयोजित यह सम्मान समारोह रविवार को जीवनदीप महाविद्यालय, बड़ालालपुर (वाराणसी) में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीवनदीप शैक्षिक संस्थान के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा तथा गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय, बड़ोदरा के पूर्व कुलपति प्रोफेसर आर. एस. दूबे मौजूद रहे।
अतिथियों ने डॉ. दीप नारायण को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके शैक्षिक, शोध एवं सामाजिक योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. दीप नारायण का कार्य युवाओं को सही दिशा देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक है।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर माधवी शुक्ला सहित समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने डॉ. दीप नारायण को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।