घर के अंदर मिलीयुवक की लाश
घर के अंदर मिलीयुवक की लाश
सुलतानपुर, 19 अगस्त । उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के तिवारीपुर मठिया गांव में एक व्यक्ति की घर के अंदर फांसी से लटकी लाश मिली है । पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
कुड़वार थाना क्षेत्र के तिवारीपुर मठिया गांव में सोमवार की सुबह जब चंद्रेश( 28 ) सो कर नहीं उठे तो लोगों ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो उनकी लटकती हुई लाश मिली। पुलिस ने युवक की मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।