कांग्रेस को 'बर्दाश्त नहीं' पाकिस्तान का अपमान: केशव प्रसाद मौर्य
कांग्रेस को 'बर्दाश्त नहीं' पाकिस्तान का अपमान: केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ, 28 जुलाई । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आपरेशन सिंदूर' से भारत की सेना का मान सम्मान बढ़ा है, मगर कांग्रेस को पाकिस्तान का अपमान 'बर्दाश्त नहीं' है।
उन्होंने साेमवार काे एक्स पर लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर ने एक बार फिर पाकिस्तान समेत समूची दुनिया को जता दिया है कि जब भारत की सेना गरजती है, तो पाकिस्तान और उसकी खुराक पर पलने वाले आतंकी शिविरों में सन्नाटा पसर जाता है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक के बाद अब ऑपरेशन सिंदूर की विजय ने आतंकवाद की जड़ों को हिला कर रख दिया है। लेकिन देश में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और उनकी 'सदाबहार मंडली' के मानस पर इसका 'गहरा आघात' लगा है। इससे परेशान होकर उन्होंने भारतीय सेनाओं और उनके शौर्य पर ही सवाल उठा दिया है। भारत और पाकिस्तान के किसी भी मामले में वे पाकिस्तान के पक्षकार बन जाते हैं।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व का बारंबार अभिनंदन है। आतंकवाद के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस की नीति के कारण अब कोई भी आतंकी कहीं भी सुरक्षित नहीं है।