तीसरे सोमवार को नाथ नगरी में आस्था का आसमानी उत्सव, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

तीसरे सोमवार को नाथ नगरी में आस्था का आसमानी उत्सव, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

तीसरे सोमवार को नाथ नगरी में आस्था का आसमानी उत्सव, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

बरेली, 28 जुलाई)। सावन के तीसरे सोमवार को उत्तर प्रदेश की नाथ नगरी बरेली में भक्ति का अनोखा नज़ारा देखने को मिला। पहली बार शहर के सातों नाथ मंदिरों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। जैसे ही आकाश से फूल बरसने लगे, मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। शिवभक्तों ने इस पल को जीवन की सबसे खास अनुभूति बताया।

अलखनाथ मंदिर में सुबह 8:55 बजे से पुष्पवर्षा की शुरुआत हुई। इसके बाद त्रिवटीनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ, पशुपतिनाथ और अंत में बनखंडीनाथ मंदिर तक हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए। हर मंदिर पर आसमान ओ फूलों की बारिश की गई।

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, डीआईजी अजय कुमार साहनी, जिलाधिकारी अविनाश कुमार सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य की मौजूदगी में भव्य आयोजन की शुरुआत हुई। गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियें और हजारों भक्त इस पुष्पवर्षा के साक्षी बने। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल अर्पण कर भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की।

इस ऐतिहासिक मौके को लेकर श्रद्धालुओं के साथ लोगों में भारी उत्साह दिखा। मंदिरों की छतों, गलियों और घरों की बालकनियों से लोग पुष्पवर्षा का दृश्य मोबाइल में कैद करते नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के चेहरे श्रद्धा और उल्लास से भरे रहे।

प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर रखी थी। सुरक्षा, ट्रैफिक और सफाई के चाक-चौबंद इंतजाम रहे। पुलिस और प्रशासन की टीमें सुबह से ही मुस्तैद रहीं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका खास ख्याल रखा गया।

“ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा, लगा जैसे स्वयं भगवान शिव आकाश से कृपा बरसा रहे हों। इस दाैरान बनखंडीनाथ मंदिर के बाहर कतार में खड़े एक श्रद्धालु की आंखें नम थीं।------------