वाराणसी में मीट- मछली दुकानें हटाए जाने के विरोध में कांग्रेसियाें का पैदल मार्च
वाराणसी में मीट- मछली दुकानें हटाए जाने के विरोध में कांग्रेसियाें का पैदल मार्च
वाराणसी, 30 जून । वाराणसी में मीट मछली व्यवसायियों की दुकानों को हटाए जाने के विरोध में कांग्रेस की महानगर इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज किया। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र ने कहा कि शहर में मीट मछली बेचने वाले दुकानदारों को शहर के बाहर दुकान दिए जाने के नगर निगम द्वारा किए गए निर्णय का विरोध करते हैं। मीट मछली व्यवसायियों की आजीविका छीनने की योजना से नगर निगम ने यह निर्णय लिया है।
नगर निगम कार्यालय तक पैदल मार्च निकालते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने नगर आयुक्त और महापौर को मीट मछली की दुकानों को शहर के बाहर किए जाने के निर्णय पर पुनः विचार करने के लिए ज्ञापन दिया है। मीट मछली की दुकानों को अभी तक दुकानदार जहां लगाते आ रहे थे, वहीं पर उन्हें लगाने की छूट दी जाए। हम अपनी मांगों को रखकर दुकानदारों के लिए पुनः निर्णय की मांग करते हैं। जिससे मीट मछली दुकानदारों की आजीविका बनी रहे।