बहराइच : रक्तदान शिविर में 40 लाेगाें ने किया रक्तदान

बहराइच : रक्तदान शिविर में 40 लाेगाें ने किया रक्तदान

बहराइच : रक्तदान शिविर में 40 लाेगाें ने किया रक्तदान

बहराइच, 03 जून । उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मोतीपुर थाना परिसर में बुधवार को सीमा जागरण मंच के पदाधिकारियों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान महादान के सन्देश के साथ आयोजित इस शिविर का शुभारम्भ क्षेत्रीय क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न सिंह बीडीओ विनोद यादव ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व डीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस शिविर में करीब 40 लोगों ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर सीमा जागरण मंच के प्रान्त महामंत्री अनिल कुशवाहा और भाजपा नेता परशुराम कुशवाहा ने रक्तदान पर बोलते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त लोगों का जीवन बचा सकता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिये। रक्तदान के बाद सीमा जागरण मंच के प्रान्त सह प्रचार प्रमुख योगेन्द्र मौर्य के नेतृत्व में सभी रक्तदाताओं को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक के सात सदस्यीय दल ने शिविर में रक्त संग्रह किया। इस दल में मेडिकल ऑफिसर डॉ अली मेहंदी परामर्शदाता नूर मोहम्मद लैब टेक्नीशियन ज्ञानेन्द्र वर्मा,वैभव मिश्रा,हेमन्त निषाद,सुधांशु और विकास सिंह शामिल रहे। दल के सदस्यों ने प्रत्येक रक्तदाता के हीमोग्लोबिन, रक्तचाप और वजन की जांच के बाद ही रक्त एकत्र किया।

सीजामं के प्रान्त महामंत्री अनिल कुशवाहा ने बताया कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना है। सड़क दुर्घटना, प्रसव और थैलेसीमिया जैसे रोगियों को समय पर रक्त मिल सके। इस अवसर पर थानाध्यक्ष मोतीपुर आनन्द चौरसिया, जिलाध्यक्ष राजेश सिंह सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।--