एआईपीओसी के बाद पीठासीन अधिकारियों का दल पहुंचा अयोध्या

एआईपीओसी के बाद पीठासीन अधिकारियों का दल पहुंचा अयोध्या

एआईपीओसी के बाद पीठासीन अधिकारियों का दल पहुंचा अयोध्या

अयोध्या, 22 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व देशभर के पीठासीन अधिकारियों का एक दल श्रीराम लला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचा। जिले की सीमा पर इस दल का स्वागत किया गया।

गुरुवार को रूदौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में पीठासीन अधिकरियाें के दल पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। विधायक रामचंद्र यादव ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना देशभर के पीठासीन अधिकारियों के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला का दर्शन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि 19 से 21 जनवरी तक उत्तर प्रदेश विधानसभा लखनऊ में अखिल भारतीय पीठासनी अधिकारी सम्मेलन (एआईपीओसी) आयोजित किया गया है। सभी पीठासीन अधिकारी और सचिवों के समूह का आज अयोध्या दर्शन के लिए पहुंचा है।