उप्र पंचायत चुनाव में अकेले दम पर चुनाव लड़ेंगी एआईएमआईएम
उप्र पंचायत चुनाव में अकेले दम पर चुनाव लड़ेंगी एआईएमआईएम
प्रयागराज, 20 जून उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव की जमीन तैयार करने के लिए आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी । यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया से उप्र पूर्वांचल इकाई के अध्यक्ष इसरार अहमद ने दी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में अभी भले ही समय है, लेकिन सभी सियासी दल पंचायत चुनाव के जरिए 2027 विधानसभा चुनाव की जमीन तैयारी शुरू कर दी गई है।
आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन भी उप्र के पंचायत चुनाव में उतरने का मन बना चुकी है। पूरे उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी पंचायत चुनाव में पूरी दमखम के साथ उतरने की तैयारियों में है। जिला पंचायत सदस्य के साथ वार्ड के चुनाव में भी ए आई एमआईएम ने अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारियों में है।
इसरार अहमद ने दावा किया है कि वह पूरे उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए सभी जिलों में बूथ स्तर से लेकर संगठन को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है।
श्री अहमद ने कहा कि अभी उनकी पार्टी अकेले पंचायत चुनाव में उतरने के लिए तैयारी कर रही है। आने वाले दिनों में अगर कोई गठबंधन चाहता है तो शीर्ष नेतृत्व इस पर फैसला लेगा। लेकिन मौजूदा समय में पार्टी अपने दम पर पंचायत चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। एमआईएमआईएम नेता ने कहा कि पंचायत चुनाव के जरिए उनकी पार्टी विधानसभा 2027 के चुनाव में अपनी स्थिति को भी परखना चाहती है।