मऊ में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस वाहन में ट्रेलर ने मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल की मौत, दारोगा सहित तीन लोग घायल

मऊ में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस वाहन में ट्रेलर ने मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल की मौत, दारोगा सहित तीन लोग घायल

मऊ में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस वाहन में ट्रेलर ने मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल की मौत, दारोगा सहित तीन लोग घायल

मऊ, 30 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में बीती रात्रि गश्त कर रही पुलिस टीम का वाहन काे तेज रफ्तार ट्रेलर ने गोरखपुर–मऊ हाईवे पर थाना घोसी क्षेत्र के बनियापार के पास टक्कर मार दी। इस हादसे में पुलिस वाहन में सवार उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रितम कुमार यादव, हेड कांस्टेबल चालक पवन कुमार यादव और पीआरडी जवान ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी घोसी ले जाया गया, जहां हेड कांस्टेबल चालक पवन कुमार यादव काे मृत घाेषित कर दिया गया।

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान ईसीजी जांच के बाद हेड कांस्टेबल चालक पवन कुमार यादव को रात करीब दो बजे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक का पंचायतनामा भरकर परिजनों को सूचना दे दी है। अन्य घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मऊ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने दिवंगत हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। फिलहाल मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे में सेकेंड मोबाइल सरकारी वाहन (UP54G0186) भी क्षतिग्रस्त हाे गया है।