परिषदीय स्कूलों के 100 मेधावी बच्चे एक्सपोजर विजिट पर रवाना

परिषदीय स्कूलों के 100 मेधावी बच्चे एक्सपोजर विजिट पर रवाना

परिषदीय स्कूलों के 100 मेधावी बच्चे एक्सपोजर विजिट पर रवाना

मीरजापुर, 17 फ़रवरी । बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने मंगलवार सुबह गैपुरा चौराहे से टूरिस्ट बसों को हरी झंडी दिखाकर परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना किया। राष्ट्रीय आविष्कार परीक्षा में सफल 100 छात्र-छात्राओं को दो बसों से शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया है।

बीईओ ने बताया कि बच्चों को पहले कैलहट क्षेत्र के जिवनाथपुर स्थित एक बिस्किट फैक्ट्री का भ्रमण कराया जाएगा, जहां वे उत्पादन प्रक्रिया को करीब से समझेंगे। इसके बाद बच्चों को बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी कैंपस ले जाया जाएगा। वहां विभिन्न फैकल्टी और विभागों का अवलोकन कर उन्हें उच्च शिक्षा संस्थानों के वातावरण से परिचित कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों की मौलिक क्षमता का विकास करना और उनमें उच्च शिक्षा के प्रति जिज्ञासा व प्रेरणा जगाना है।

एक्सपोजर विजिट में प्रधानाध्यापक अमरेश शुक्ल, प्रेम शंकर मिश्र, विजयधर द्विवेदी, महीप शुक्ल, अंजनी यादव, मानिकराज सिंह, दीनानाथ तिवारी, एआरपी मंजुला देवी, विवेक पांडेय, अमित मिश्र और प्रांसू सिंह विशेषज्ञ के रूप में बच्चों के साथ मौजूद रहे।