टीएचडीसी के सीएमडी आरके विश्नोई का निधन
टीएचडीसी के सीएमडी आरके विश्नोई का निधन
देहरादून, 16 नवंबर । टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के सीएमडी आरके विश्नोई का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन पर टीएचडीसी परिवार सहित ऊर्जा क्षेत्र के संस्थानों में शोक गहरा शोक व्यक्त किया है। राजनीति क्षेत्र के लोगों ने भी सीएमडी विश्नोई के निधन पर दुख जताया है।
टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र का एक बड़ा स्तम्भ आज ढह गया है। टीएचडीसी को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहचाने दिलाने में विश्नाई का अहम योगदान रहा। नई टिहरी में मेडिकल कालेज निर्माण को लेकर भी उनका निरंतर सहयोग जारी रहा। पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, ब्लाक प्रमुख जाखणीधार राजेश नौटियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, प्रतापनगर विधायक विक्रम नेगी, घनसाली शक्ति लाल शाह ने सीएमडी विश्नोई के निधन पर दुख जताया है।