वाराणसी में ‘आंगन का उत्सव’ शुरू, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय पोषण माह 2026 और सेवा संकल्प अभियान के तहत 14 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री भी वितरित की गई।

वाराणसी में ‘आंगन का उत्सव’ शुरू, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया सम्मानित

वाराणसी, 28 सितंबर। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में शहर उत्तरी विधान सभा क्षेत्र के वार्ड पहड़िया क्षेत्र में अखाड़ा अशोक विहार में सोमवार को राष्ट्रीय पोषण माह 2026 एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित 14 दिवसीय आंगन का उत्सव कार्यक्रम का मुख्य अतिथि मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनके समर्पण, सेवाभाव एवं समाज के प्रति महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया तथा गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री का वितरण किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज की आधारशिला हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सरकार की पोषण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सुपोषित परिवार, सशक्त समाज और स्वस्थ बचपन ही विकसित भारत की मजबूत नींव है।

इस अवसर पर डीपीओ दिनेश सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष काशी क्षेत्र नम्रता चौरसिया, मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, पार्षद राजेश यादव, पार्षद राजेंद्र मौर्या, उषा सिंह, पूजा सिंह, अंजू मिश्रा सहित संगठन के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।