राजा भैया ने बागेश्वर धाम सरकार को भेंट किया देवरहा बाबा का आकर्षक चित्र

राजा भैया ने बागेश्वर धाम सरकार को भेंट किया देवरहा बाबा का आकर्षक चित्र

राजा भैया ने बागेश्वर धाम सरकार को भेंट किया देवरहा बाबा का आकर्षक चित्र

प्रतापगढ़, 20 नवंबर ।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कुंडा स्थित बेंती राजभवन में शुक्रवार को धार्मिक आस्था और संत परंपरा के प्रति सम्मान का अनूठा दृश्य देखने को मिला। दिव्य दरबार के आयोजन से पूर्व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर आचार्य पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को परम पूजनीय देवरहा बाबा का सुंदर एवं आकर्षक पोर्ट्रेट पेंटिंग भेंट किया।

बेंती राजभवन में हुए इस विशेष भेंट कार्यक्रम के दौरान राजा भैया ने देवरहा बाबा के स्मरणीय चित्र को शास्त्री जी को सौंपा। देवरहा बाबा भारतीय संत परंपरा की विशिष्ट आध्यात्मिक विभूतियों में गिने जाते हैं। उनका चित्र भेंट करना संत परंपरा, आध्यात्मिक विरासत और श्रद्धा के प्रति सम्मान का प्रतीक रहा। इस अवसर पर बागेश्वर सरकार ने भी चित्र को ससम्मान ग्रहण किया।

इस दौरान राजा भैया के ज्येष्ठ सुपुत्र कुंवर शिवराज प्रताप सिंह और कनिष्ठ सुपुत्र कुंवर बृजराज प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। राजभवन में आयोजित इस आत्मीय मुलाकात ने धार्मिक आयोजन के बीच एक विशेष आध्यात्मिक गरिमा जोड़ दी। उल्लेखनीय है कि बेंती राजभवन में पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा और दिव्य दरबार में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु शामिल हुए हैं।