राहुल गाँधी मानहानि मामले में 14 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

राहुल गाँधी मानहानि मामले में 14 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

राहुल गाँधी मानहानि मामले में 14 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

सुलतानपुर, 03 सितंबर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले मे सुलतानपुर की एमपीएमएलए कोर्ट ने सुनवाई की। इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 14 सितंबर की तारीख तय की है।

भाजपा नेता विजय मिश्र के वकील संतोष पांडेय ने गुरुवार को बताया कि लखनऊ हाईकोर्ट में राहुल गांधी के वायस सैम्पल का मिलान कराने की अर्जी खारिज होने के फैसले को चुनौती दी गयी है। 1 सितंबर को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है । जिसके कारण आज ट्रायल कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 14 सितंबर की तारीख तय की है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने से जुड़ा है। सुलतानपुर में भाजपा नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ यह मानहानि का केस दायर किया था। राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने साल 2018 में बेंगलुरु में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। विजय मिश्र ने 4 अगस्त 2018 को कोर्ट में मानहानि का केस फाइल किया था।

27 नवंबर 2023 को कोर्ट ने राहुल गांधी को सुनवाई के लिए बुलाया था। इसके बाद राहुल गांधी कोर्ट में पेश हुए और जमानत ली थी। बाद में शिकायतकर्ता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के वायस सैम्पल का मिलान कराने के लिए अर्जी दी थी, जिसे ट्रायल कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ सेशन कोर्ट में दायर निगरानी अर्जी भी खारिज हो गई थी।