इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रो. सुभाष शुक्ल बने रहेंगे सेंटर फॉर ग्लोबलाइजेशन एंड डेवलपमेंट स्टडीज के समन्वयक
: कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के अनुमोदन के बाद कुलसचिव प्रो. आशीष खरे ने प्रो. सुभाष शुक्ल की जिम्मेदारी जारी रखने का आदेश जारी किया।
प्रयागराज, 25 सितंबर
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर ग्लोबलाइजेशन एंड डेवलपमेंट स्टडीज के समन्वयक के रूप में प्रो. सुभाष शुक्ल कार्य करते रहेंगे। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के अनुमोदन के बाद कुलसचिव प्रो. आशीष खरे ने प्रो. सुभाष शुक्ल को केंद्र के समन्वयक की जिम्मेदारी जारी रखने संबंधी आदेश जारी किया है। यह जानकारी शुक्रवार को विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. अमित शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रो. सुभाष शुक्ल के मार्गदर्शन में केंद्र वैश्वीकरण, विकास, अर्थव्यवस्था, सामाजिक परिवर्तन और समकालीन वैश्विक विषयों से जुड़े अकादमिक एवं शोध कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। उनके समन्वय से केंद्र की शैक्षणिक और शोध गतिविधियों को निरंतरता मिलेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र वैश्विक स्तर पर हो रहे सामाजिक और आर्थिक बदलावों से जुड़े विषयों पर अध्ययन, संवाद और शोध को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है। प्रो. सुभाष शुक्ल के समन्वयक बने रहने से इन गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।