प्रयागराज में 2 अक्टूबर को धूमधाम से मनेगी भगवान कपिल महामुनि की षष्ठी, वैदिक अनुष्ठानों की तैयारी शुरू

दारागंज स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में श्री महंत यमुनापुरी महाराज के सानिध्य में पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

प्रयागराज में 2 अक्टूबर को धूमधाम से मनेगी भगवान कपिल महामुनि की षष्ठी, वैदिक अनुष्ठानों की तैयारी शुरू

प्रयागराज, 30 सितंबर । विश्व प्रसिद्ध संगम नगरी में दारागंज स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में भगवान श्री कपिल महामुनि की षष्ठी इस वर्ष भी वैदिक रीति-रिवाज और धार्मिक परंपराओं के अनुसार धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यक्रम दो अक्टूबर, शुक्रवार को अखाड़े के श्री महंत सचिव यमुनापुरी महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा।

अखाड़े के श्री महंत यमुनापुरी महाराज ने बुधवार को बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान श्री कपिल महामुनि की षष्ठी का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा। विक्रम संवत 2083, आश्विन कृष्ण पक्ष के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि भगवान कपिल महामुनि की आराधना सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखती है। उनके ज्ञान, तप और आध्यात्मिक साधना से जुड़े आदर्शों को स्मरण करते हुए षष्ठी का पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी। श्री महंत यमुनापुरी महाराज ने श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजन में शामिल होकर भगवान कपिल महामुनि का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया। अखाड़ा परिसर में आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।