प्रयागराज संगम में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी की अस्थियां विसर्जित, सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

स्व. रामगोविंद चौधरी के परिजनों ने धार्मिक रीति-रिवाज से संगम में अस्थि विसर्जन किया, इस दौरान स्थानीय सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके राजनीतिक-सामाजिक योगदान को याद किया।

प्रयागराज संगम में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी की अस्थियां विसर्जित, सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

प्रयागराज, 30 सितंबर ।समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे स्व. रामगोविंद चौधरी की अस्थियां बुधवार को उनके परिजनों ने विधि-विधान से प्रयागराज तीर्थ के संगम में विसर्जित कीं। इस दौरान समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

परिजनों ने धार्मिक रीति-रिवाज के साथ संगम तट पर अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान सपा नेताओं ने स्व. रामगोविंद चौधरी के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने बताया कि स्व. रामगोविंद चौधरी के निधन से समाजवादी आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगम में उनकी अस्थियों के विसर्जन के दौरान उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

इस दौरान सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, महानगर महासचिव रविंद्र यादव, विश्राम चौधरी, लाल बाबू चौधरी, सुनील मौर्य, कृष्णमूर्ति यादव, रामबचन यादव, नीरज सिंह, हरेंद्र सिंह, मृगराज सिंह, तारिक सईद अज्जू, अखिलेश गुप्ता, आदिल हमजा, देवीलाल यादव, अंजीत सिंह, दिलीप सोनकर, सऊद, राघवेंद्र, विजय, श्रवण, सुनील, नीरज पटेल, जय भारत, महेंद्र निषाद, प्रभात यादव, संतोष यादव, अवनीश यादव, अजीत और विकास सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।