अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार देकर मानव दिवस सृजन में लाएं तेजी : हर्षिका सिंह

सीडीओ ने करछना में विशेष रोजगार सृजन दिवस के कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार देकर मानव दिवस सृजन में लाएं तेजी : हर्षिका सिंह

प्रयागराज, 12 अक्टूबर । विशेष रोजगार सृजन दिवस के दौरान अधिक से अधिक श्रमिकों को काम उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीण परिवारों को रोजगार का लाभ दिलाने के साथ मानव दिवस सृजन में भी तेजी लाई जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही न हो और सभी अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करें। यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने सोमवार को विकास खंड करछना में वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों के निरीक्षण के दौरान दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सबसे पहले ग्राम पंचायत अंहतहिया में तालाब पर चल रहे कच्चे कार्य का जायजा लिया। इसके बाद ग्राम पंचायत बरदहा में नाली की खोदाई के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने कहा कि विशेष रोजगार सृजन दिवस का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना है। इसके लिए कार्यों का प्रभावी ढंग से संचालन किया जाए, ताकि पात्र श्रमिकों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने मानव दिवस सृजन में तेजी लाने पर भी जोर दिया।

हर्षिका सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि रोजगार उपलब्ध कराने में पात्र श्रमिकों को प्राथमिकता के साथ लाभ मिले।