बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर 2027 की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : संजय गुप्ता
प्रयागराज महानगर के सभी 15 मंडलों के बूथों पर सुनी गई ‘मन की बात’, बूथ समितियों की बैठकों में बनी रणनीति
प्रयागराज, 30 अगस्त । आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने की जरूरत है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और मजबूत बूथ समिति ही संगठन की ताकत है। कार्यकर्ता अभी से बूथों को मजबूत करने की रणनीति के साथ जुट जाएं। यह बातें रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहीं।
कार्यक्रम के बाद संबंधित बूथों पर बूथ समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को बूथ समितियों को सक्रिय करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया।
रविवार को भाजपा प्रयागराज महानगर के सभी 15 मंडलों के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण सुना गया। पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम में शामिल हुए। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में राजरूपपुर मंडल के बूथ संख्या 230 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भी कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ सुनी।
इस अवसर पर शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, रामजी शुक्ला, मंडल अध्यक्ष पारस श्रीवास्तव, पार्षद दुर्गेश नंदिनी, राजू राय, मंजीत कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नशामुक्त भारत का आह्वान
‘मन की बात’ के 137वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान का उल्लेख किया। उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ रचनात्मक अभियान चलाने का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना और भारत को नशामुक्त बनाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। नशे की लत का असर केवल व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है।
कार्यक्रम में डॉ. शैलेश पांडेय, रमेश पासी, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, अनिल केसरवानी, आनंद श्रीवास्तव, वंदना शर्मा, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, दीप द्विवेदी, कंचनलता कुशवाहा, राजेश गोंड, नवाब खान, आनंद जायसवाल, राजेश सोनकर, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा, मोहित गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।