हापुड़ सड़क हादसे में हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

हापुड़ सड़क हादसे में हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

हापुड़ सड़क हादसे में हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

लखनऊ, 31 अगस्त । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने संबंधित जिले के अधिकारियों को पीड़ितों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने हापुड़ जिले में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत की घटना का संज्ञान लिया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी आदेश दिया है कि पीड़ित परिवार से संवाद कर उन्हें हर संभव मदद पहुंचायी जाए। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है।

उल्लेखनीय है कि हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक घायल है। पुलिस ने मृतकों की पहचान बदायूं जिले के पालपुर गांव के रहने वाले निवासी जोगिंदर (26), सुखबीर (25), जसवंत (20) और रवि कुमार (20) के रुप में की हैं। वहीं, घायल विष्णु (17) का इलाज चल रहा है।