फर्जी दस्तावेज बनाकर अपराधियों की जमानत दिलाने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज बनाकर अपराधियों की जमानत दिलाने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज बनाकर अपराधियों की जमानत दिलाने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

वाराणसी, 09 मई । उत्तर प्रदेश मे वाराणसी जिले की साइबर क्राइम टीम ने शनिवार को एक ऐसे गिराेह का पर्दाफाश किया है जो नकली आधार कार्ड, पैन कार्ड बनाकर अपराधियों को जमानत दिलवाता था। गिराेह के सरगना समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से आरोपियों के पास से नकली डॉक्यूमेंट्स, नकली वेरिफिकेशन रिपोर्ट और अन्य चीजें बरामद हुई हैं।

वाराणसी में साइबर क्राइम के सहायक पुलिस आयुक्त विदुष सक्सेना ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि साइबर थाना वाराणसी ने सूचना के आधार पर शिवपुर निवासी बलराम दास और जनार्दन सिंह को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपित अवैध रूप से कूटरचित आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाकर अपराधियों की जमानत लेते थे। इनके पास से थाने की वेरिफिकेशन रिपोर्ट भी बरामद हुआ, जिसे इन्हीं लाेगाें ने बनाया है।

विदुष सक्सेना ने बताया कि आरोपित बलराम और जनार्दन ने इस बार जमानत लेने के लिए चंदौली के पते वाले आधार कार्ड को लगाया था। जिसके बाद ही दोनों पकड़ में आए, आगे इनकी सीडीआर निकाल कर अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया जाएगा। ये जिनसे जुड़े है और आरोपित की मदद कर रहे है, उन पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि आरोपितों बलराम और जनार्दन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।