प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात का खुलासा: जमीन बेचने के विवाद में साले ने रची थी जीजा की खौफनाक साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार!

बहरिया थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के साले भूपेन्द्र कुमार पटेल और एक बाल अपचारी को दबोचा; मोटरसाइकिल व अन्य सामान बरामद।

प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात का खुलासा: जमीन बेचने के विवाद में साले ने रची थी जीजा की खौफनाक साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार!

प्रयागराज, 13 नवंबर  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित बहरिया थाने की पुलिस टीम ने गत दिनों हुई हत्या मामले का खुलासा करते हुए शुक्रवार को मृतक युवक के साले सहित दो लोगों को पकड़ा हैं। हत्या की वजह जमीन बेचने से संबंधित विवाद सामने आया है।

पुलिस उपायुक्त गंगा नगर सोनम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित फूलपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव निवासी भूपेन्द्र कुमार पटेल है।

उसने जमीन बेचने को लेकर पारिवारिक विवाद के चलते अपने जीजा राम दुलार की हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस ने राम दुलार की हत्या के मामले में उनके साले भूपेन्द्र कुमार पटेल को गिरफ्तार किया है। घटना के वक्त उसके साथ मौजूद एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया है। दोनों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, जूते, पैंट और शराब की खाली बोतल बरामद किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

---------------