Gold Price Today: एक दिन की तेजी के बाद सस्ता हुआ सोना, ₹690 तक गिरा भाव; चांदी फिर स्थिर

8 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना ₹1,49,540 से ₹1,49,690 प्रति 10 ग्राम के बीच, दिल्ली में 24K ₹1,49,690; चांदी ₹2,34,900 प्रति किलो पर कायम

Gold Price Today: एक दिन की तेजी के बाद सस्ता हुआ सोना, ₹690 तक गिरा भाव; चांदी फिर स्थिर

एक दिन की तेजी के बाद सर्राफा बजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
नई दिल्ली, 08 अक्टूबर। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का सोने के भाव में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। भाव में आए बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना 620 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 690 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। चांदी के भाव में आज लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये चमकीली धातु आज भी मंगलवार के स्तर पर ही बिक रही है।

कीमत में आई कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,49,540 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,49,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,37,090 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,37,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,49,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,49,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,49,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,140 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,49,540 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,37,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,49,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,37,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,49,690 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,37,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,49,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,37,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी का रुख बना हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,49,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,37,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।