कृषि कानून के विरोध में सिद्धू ने घर पर फहराया काला झंडा
तीनों कृषि कानून के विरोध में आज कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने घर की छत पर काला झंडा लहरा रहे हैं। नवजोत सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया जिसमें झंडा फहराने के दौरान उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद है। वीडियो में सिद्धू ने कहा कि पिछले 20-25 साल से घट रही आमदनी, बढ़ रहे कर्ज के कारण किसान परेशान है और पंजाब के किसानों को आंदोलन करना पड़ रहा है। पंजाब आज एक साथ तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ रहा है ये किसानों के पेट पर लात मारने वाले हैं। सिद्धू ने कहा कि मेरे घर पर अब काला झंडा तब तक नहीं उतरेगा जबतक तीनों कानून वापस नहीं होंगे।
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से कांग्रेस में भी उनके बागी तेवर फिर से देखने को मिल रहे हैं कई बार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू आमने-सामने आए हैं।
amit sharma