यात्रियों की सुविधा के लिए चार वन-वे विशेष ट्रेनें चलेंगी, प्रयागराज छिवकी में होगा ठहराव

यात्रियों की सुविधा के लिए चार वन-वे विशेष ट्रेनें चलेंगी, प्रयागराज छिवकी में होगा ठहराव

यात्रियों की सुविधा के लिए चार वन-वे विशेष ट्रेनें चलेंगी, प्रयागराज छिवकी में होगा ठहराव

प्रयागराज, 03 अगस्त । यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विभिन्न मार्गों पर चार वन-वे विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन सभी विशेष ट्रेनों का प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ठहराव रहेगा, जिससे प्रयागराज और आसपास के यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी।

यह जानकारी सोमवार को उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने दी । उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा और भीड़ के बेहतर प्रबंधन के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा से पहले ट्रेन का समय और अपनी आरक्षण स्थिति अवश्य जांच लें।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 01081 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–दानापुर वन-वे विशेष 5 अगस्त को मुंबई से रवाना होगी और 6 अगस्त को रात्रि 12:35 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। यह ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा होते हुए दानापुर पहुंचेगी। इसमें 12 स्लीपर, 6 सामान्य तथा 2 एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01481 मिरज–समस्तीपुर वन-वे विशेष 4 अगस्त को मिरज से प्रस्थान करेगी और 5 अगस्त को शाम 5:00 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। यह ट्रेन पुणे, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर होते हुए 6 अगस्त को समस्तीपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 8 स्लीपर, 10 सामान्य तथा 2 एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच रहेंगे।

गाड़ी संख्या 01281 नागपुर–दानापुर वन-वे विशेष 3 अगस्त की रात नागपुर से रवाना होगी और 4 अगस्त को शाम 5:10 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। यह ट्रेन आमला, बैतूल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा होते हुए 5 अगस्त को दानापुर पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में भी 12 स्लीपर, 6 सामान्य तथा 2 एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 01183 भुसावल–समस्तीपुर वन-वे विशेष 5 अगस्त को भुसावल से चलेगी और 6 अगस्त को सुबह 5:55 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। यह ट्रेन खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर होते हुए समस्तीपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 12 स्लीपर, 6 सामान्य तथा 2 एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी और त्योहार तथा अवकाश के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस अथवा हेल्पलाइन के माध्यम से ट्रेन के समय और अन्य जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

---------------