अवध विश्वविद्यालय : शिक्षकों के रिक्त पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर तक बढ़ी

अवध विश्वविद्यालय : शिक्षकों के रिक्त पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर तक बढ़ी

अवध विश्वविद्यालय : शिक्षकों के रिक्त पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर तक बढ़ी

अयोध्या, 22 अगस्त। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के नियमित विभागों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि विश्वविद्यालय प्रशासन ने बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 20 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने शनिवार काे बताया कि प्रोफेसर के लिए विज्ञापन संख्या 01/2026, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 02/2026 तथा सहायक प्रोफेसर के लिए 03/2026 जारी किया गया था। इन विज्ञापनों की तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित थी। पूर्व में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 20 सितंबर 2026 कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के बाद उसका पूर्ण रूप से भरा हुआ प्रिंटआउट सभी आवश्यक अभिलेखों एवं संलग्नकों के साथ स्पीड पोस्ट के माध्यम से 25 सितंबर 2026 को शाम पांच बजे तक कुलसचिव कार्यालय में अनिवार्य रूप से भेजना होगा। कुलसचिव ने बताया कि भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं अन्य जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।