मछली भोज मामले में अजय राय ने दी सफाई, कहा- "मैं सनातनी और काशी का वासी हूं"

मछली भोज मामले में अजय राय ने दी सफाई, कहा- "मैं सनातनी और काशी का वासी हूं"

मछली भोज मामले में अजय राय ने दी सफाई, कहा- "मैं सनातनी और काशी का वासी हूं"

वाराणसी, 25 अगस्त। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोगों ने मछली भोज पर मुझको लेकर गलत बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे सनातन धर्म का पालन करने वाले हैं और काशी का वासी हूं। मैं कही मछली भोज में दिख रहा हूं तो उसे भी सामने लाना चाहिए। कोई फोटो या वीडियो है, तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि निषाद समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होने वह जा रहे थे, जहां आयोजकों ने मछली भोजन की व्यवस्था की थी। सावन के महीने में मेरे द्वारा मछली खाने के आरोप गलत है। भारतीय जनता पार्टी के लोग उनके ऊपर और उनके परिवार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।